अंबिकापुर। क्रेटा कार बिक्री करने के नाम पर राउरकेला उड़ीसा के दो लोगों ने सीतापुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से 7 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सीतापुर थाना क्षेत्र के जयस्तंभ चौक, बाजारपारा निवासी हरप्रीत सिंह पिता निरंजन सिंह 50 वर्ष के मोबाइल फोन पर मार्च 2025 में ओलेक्स के माध्यम से एक नया क्रेटा वाहन क्रमांक ओ.डी. 02 सी.ई. 5228 को बेचने का मैसेज आया था, साथ में बेचने वाले का मोबाइल नम्बर भी दिया गया था। उक्त मोबाइल नम्बर पर बात करने पर मोबाइल धारक ने अपना नाम साई आदित्य रथ निवासी मनी कॉलोनी, पनपोस, हाकी चौक के पास राउरकेला, जिला-सुंदरगढ़ ओड़िया का होना बताया। बातचीत के दौरान वह बोला कि गाड़ी आकर देख लीजिए, अगर पसंद आता है तो खरीदकर ले जाइए। इसके बाद हरप्रीत क्रेटा वाहन को देखने के लिए मोबाइल धारक के द्वारा बताए गए पते पर गए, और कथित वाहन मालिक से संपर्क किया। क्रेटा कार को सांई आदित्य रथ दिखाया।

 गाड़ी पसंद आने पर क्रेटा कार का कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये बताया गया और इसका भुगतान उसने अपने पिता मानस रंजन रथ के एकाउंट में मोबाइल नंबर से कर देने के लिए कहा। हरप्रीत अपने मोबाइल फोन से सांई आदित्य रथ के द्वारा बताए गए उसके पिता के कंपनी शुभम एसोसिएट्स एवं रिकव्हरी कंपनी के मालिक मानस रंजन रथ के यू.सी.ओ. बैंक एकाउंट में डाल दिया। कार का कीमत प्राप्त करने के बाद सांई आदित्य रथ ने कहा कि बैंक का कुछ काम शेष है, इसे पूरा करने के लिए वह समय लिया और कुछ दिनों के बाद आकर गाड़ी ले जाने के लिए कहा। सांई आदित्य रथ व उसके पिता मानस रंजन रथ ने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताया था। इसके बाद जब भी हरप्रीत सिंह गाड़ी मांगता और नाम ट्रांसफर कराने के लिए कहता तो ऑनलाइन ट्रांसफर की बातें करके दोनों टालमटोल करने लगे। संदेह की स्थिति बनने पर हरप्रीत सिंह ने बैंक से क्रेटा कार के बारे में पता किया तो कार किसी और को बेच देने की जानकारी मिली। इससे अवगत होने के बाद हरप्रीत ने रुपये वापस करने के लिए कहा तो इनके द्वारा कई प्रकार की बहानेबाजी की जाने लगी। बाद में सांई आदित्य व उसके पिता मानस रंजन फोन रिसीव करना बंद कर दिए, तो हरप्रीत स्वत: राउरकेला गया और उनसे मिलकर कार देने के लिए कहा। इनके द्वारा घुमावदार बातें करते हुए बैंक के द्वारा गाड़ी किसी और को बेच देने और अगले माह तक पैसा वापस देने की बात कही। रुपये वापस नहीं मिलने पर वह कई बार राउरकेला जाकर दोनों पिता-पुत्र से मुलाकात किया, लेकिन वह कार के बहाने ठगी की रकम को वापस नहीं किया। रिपोर्ट पर सीतापुर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है, और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: