बलरामपुर जिले के थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें उसकी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए लापता होने की सूचना दी गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना रामचंद्रपुर में धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने 24 दिसंबर को झारखंड के थाना डंडई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रारो से अपहरिता को आरोपी अनिल कुमार पिता मुनेश्वर सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रारो, थाना डंडई, जिला गढ़वा झारखंड के कब्जे से बरामद किया।
पीड़िता के कथन के अनुसार आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी अनिल कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Categorized in: