कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, ईडी और ईओडब्ल्यू का सामूहिक पुतला दहन किया

अंबिकापुर। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड केस में अपराध दर्ज करने को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, ईडी और ईओडब्ल्यू का सामूहिक पुतला दहन किया। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध इस कारवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रदेश स्तर पर पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। इसके तहत जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के ने पुतला दहन किया। नेशनल हेराल्ड केस के मामले में जांच के बाद सीबीआई ने पूर्व में ही केस बंद कर दिया था, इसके बाद सरकार ने यह मामला ईडी को सौंप दिया था। जांच के नाम पर इस मामले को लंबे समय तक लटकाने के बाद कुछ माह पूर्व ईडी ने इस मामले में दिल्ली की राईज एवेन्यू स्थित ईडी कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था, किंतु कोर्ट की कारवाई से मामला उल्टा पड़ने की संभावना पर ईडी ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में एफआइआर दर्ज करवा दिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि यह कारवाई राजनैतिक दुर्भावनावश की गई है। केन्द्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का उपयोग अपने अनुचर के रुप में विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के उद्देश्य से कर रही है। नेशनल हेराल्ड केस कोई मामला नहीं है। कांग्रेस ने स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े इस अखबार को आर्थिक संकट से निकाला है। अडानी अंबानी के लाखों करोड़ के कर्जों को माफ करने वाले इस पवित्र काम के लिए कांग्रेस को घेर रहे हैं। सच्चाई यह है कि वोट चोरी, एसआईआर, महंगाई बेरोजगारी जैसे मामलों से ध्यान बंटाने के लिए सरकार उस परिवार को लक्ष्य कर रही है, जिसने देशसेवा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुतला दहन कार्यक्रम की जवाबदेही एनएसयूआई को सौंपी थी। सफल कार्यक्रम के लिए उन्होंने एसएसयूआई अध्यक्ष आशीष जायसवाल सहित उनकी टीम को बधाई दी। इस दौरान पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, हेमंत सिन्हा, एपी सांडिल्य, इन्द्रजीत धंजल, संजय सिंह, अनूप मेहता, गुरुप्रीत सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, जमील खान, लोकेश कुमार, अमित तिवारी राजा, विकल झा, शुभम जायसवाल, मदन जायसवाल, सोहन जायसवाल, सतीश बारी, अमित सिन्हा, सौरभ फिलिप, चंचला सांडिल्य, सपना सिन्हा, उर्मिला कुशवाहा, शकीला सिद्दीकी, काजल गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, आदित्य त्रिपाठी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: