श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ सिख संगत ने मनाया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्

गुरु के अटूट लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण

मनेन्द्रगढ (एमसीबी)। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में सिख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में मनाया गया। इस अवसर पर आस्ट्रेलिया एवं अमृतसर से आये रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया गया । कीर्तन पश्चात दोपहर दो बजे से गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाज वर्ग के लोग शामिल होकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा की विशेष साज सज्जा की गई थी। रंग-बिरंगी लाइटें, फूलों की झालरों से पूरा गुरुद्वारा परिसर को सजाया गया था । सुबह से ही सिख संगत का गुरुद्वारा में पहुंचने का शिलशिला शुरू हो गया था। सिख संगत ने श्रद्धा भाव से मत्था टेका, अरदास की और गुरु बाणी का पाठ किया। गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में आस्ट्रेलिया एवं अमृतसर से आये रागी जत्थों ने “सतनाम वाहेगुरु” के स्वर से वातावरण को पवित्र कर दिया। गुरु नानक देव जी के उपदेशों की गूंज सुनाई देती रही। शबद कीर्तन के पश्चात गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सिख संगत के साथ साथ अन्य समाज वर्ग के हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।

Categorized in: