बलरामपुर जिले में आज सुबह एक हृदय विदारक घटना घटी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह की धर्मपत्नी आरती सिंह लगभग 45 वर्ष का सांप काटने से निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच आरती सिंह अपने खेत मे गई थीं। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उनके पैर में काट लिया। स्थिति को समझते ही वे घर लौटीं और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया, किंतु उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
इस आकस्मिक घटना ने पूरे जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। भाजपा परिवार सहित आमजन भी स्तब्ध हैं। आरती सिंह के निधन पर पार्टी ने कल निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की है। क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुँच रहे हैं।

जिले में शोक की लहर है और हर कोई इस दुखद घटना से व्यथित है।

Categorized in: