बालोद। जिले में हैरान कर देने वाला प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने उस उप अभियंता का ट्रांसफर नगर पंचायत तुमगांव कर दिया,जिसकी मौत दो महीने पहले ही हो चुकी थी। इस तबादला आदेश को सुनकर हर कोई दंग रह गया। दल्लीराजहरा नगर पालिका में पदस्थ रहे उप अभियंता योगानंद सोम की मौत दो महीने पहले हुई थी। इसके बावजूद विभाग उनकी फाइलों और रिकॉर्ड्स को अपडेट करने में नाकाम साबित हुआ और जिंदा मानकर ट्रांसफर आदेश थमा दिया।

जांच में जब हकीकत सामने आई तो यह बड़ी प्रशासनिक चूक सबके सामने आ गई। मामले ने पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लापरवाही का खुलासा होते ही विभाग ने आनन-फानन में ट्रांसफर आदेश को संशोधित कर लिया, लेकिन यह घटना सिस्टम की लापरवाह और फाइलों पर आंख मूंदकर चलने वाली कार्यशैली को उजागर कर गई।

Categorized in: