उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की टीम ने लग्जरी कार में हो रहे अवैध साल चिरान की तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। गस्त के दौरान उदयपुर वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि डस्टर कार में लकड़ी की तस्करी की जा रही है। विभागीय टीम ने फिल्डिंग लगाकर संदिग्ध कार को रोका और तलाशी ली तो कार के अंदर 10 नग साल का चिराग मिला। चिरान के संबंध में कार वाहन के चालक देवेंद्र साय पिता मंगल साय 28 वर्ष, निवासी ग्राम सुखरी भंडारपारा से पूछताछ करने पर वह किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। वन विभाग की टीम ने साल के चिरान सहित कार को जप्त करके उदयपुर वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया, और वैधानिक कार्रवाई की है। जप्त किए गए चिरान की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रकरण तैयार कर वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है।

Categorized in: