बलरामपुर। जिले के बालक आश्रम जरहाडीह में खेलते समय हुई एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को दहलाकर रख दिया। 10 वर्षीय छात्र अभय कच्छप पिता साहेबा कच्छप की मौत पेड कटाई के दौरान हुई लापरवाही का परिणाम साबित हुई। मामले में थाना बलरामपुर मे धारा 194 बीएनएस के तहत चौकी गणेशमोड़ को जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 31 अगस्त को आश्रम परिसर में भृत्य करमसाय पंडो झाड़ी पेड़ की कटाई कर रहा था। इस दौरान छात्र अभय खेलते-खेलते वहीं पहुंच गया। अचानक टांगी के वार से उसका बायां पैर घुटने के पास गहराई से कट गया। अत्यधिक खून बहने से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में पाया गया कि आश्रम में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी छात्रावास अधीक्षक दिनेश कुमार पर थी, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरतते हुए भृत्य से बच्चों की मौजूदगी के बीच पेड़ कटवाया। स्थल निरीक्षण के आधार पर आरोपी करमसाय पंडो पिता बिरझू 40 वर्ष, निवासी बालक आश्रम जरहाडीह और अधीक्षक दिनेश कुमार पिता अहिबरन निवासी ग्राम महराजगंज, चौकी गणेशमोड़ के खिलाफ धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चौकी गणेशमोड़ और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Categorized in: