सूरजपुर। जिले के नगर पंचायत भटगांव के वार्ड नंबर-7 निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की रिपोर्ट पर भटगांव पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर-7 निवासी पप्पू निषाद पत्नी पिंकी देवी (30 वर्ष) और दो बच्चों के साथ रहता है। आज जब उसका बड़ा बेटा स्कूल से घर आया तो घर में ताला लगा देखा तो आस-पड़ोस के घरों में जाकर अपनी मां, पिता के बारे में पूछा कि कहां गए हैं या चाबी देकर गए हैं। किसी से कोई जानकारी नहीं मिलने पर पड़ोस की एक महिला से अपने पिता को फोन करवाया। पप्पू निषाद ने बताया कि उनको पड़ोसियों तथा बेटे का फोन आया कि पत्नी का कुछ पता नहीं चल रहा है। पड़ोसियों से कोई जानकारी नहीं मिलने पर पप्पू निषाद के बेटे ने घर के अंदर झांक कर देखा तो पाया पिंकी देवी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। पप्पू निषाद के कहने पर आस-पड़ोस के लोगों ने घर का ताला तोड़ा और पप्पू निषाद को जानकारी दी कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है तथा फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूरजपुर से लौटकर पप्पू निषाद ने भटगांव थाना जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पप्पू निषाद की शिकायत पर भटगांव पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पिंकी देवी ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई है, इस बात का पता लगाया जा रहा है।

Categorized in: