रायपुर। पुलिस महानिदेशक डीजीपी अरुण देव गौतम ने आदेश जारी कर पुलिस विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया के तहत 25 सब इंस्पेक्टर (एसआई) को निरीक्षक (टीआई) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। यह प्रमोशन वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर किया गया है। प्रमोशन पाने वालों में राजधानी रायपुर के 6 सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। फिलहाल, सभी अधिकारियों को अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही अस्थायी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि नई पदस्थापना सूची अलग से जारी की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण, विभागीय जांच या गंभीर शिकायत लंबित है, उनकी पदोन्नति पर रोक लगाई जा सकती है।

देखे लिस्ट:-

Categorized in: