भैयाथान-(दीपक गुप्ता)- लाँकडाउन मे फसे मजदुरो के घर लौटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है इसी कड़ी मध्यप्रदेश के डिडौरी के एक फैक्ट्री मे कार्य कर रहे 18 मजदुरो का दल विगत एक सप्ताह से पैदल चलकर बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के लिऐ निकला है इस दौरान भैयाथान क्षेत्र के खाड़ापारा (दनौली) के समीप पहुचते ही दल के एक सदस्य ने पत्रकारों को बताया कि हम सभी साथी 6 दिनो से पैदल चलकर अपने घरों वापस आ रहे है मध्यप्रदेश के डिडौरी स्थित एक फैक्ट्री मे काम करते थे लाँकडाउन के दौरान फैक्ट्री बंद हो गया तो हम लोग अपने घर को जाने के लिऐ निकल पड़े है मजदुरो से उनके घर पहुचने के दौरान हो रही समस्याओं के बारे मे पुछने पर मजदुरो ने बताया है पैदल चलते -चलते हम लोग जिस भी ग्राम पंचायत मे पहुचते है वहा के सरपंच हमारे रहने व रात रुकने की समुचित व्यवस्था करते है पैदल चलते चलते हम लोग थक जा रहे है घर पहुचने के लिऐ किसी भी प्रकार के कोई वाहन कि व्यवस्था नही है बस यही परेशानी है हम लोगों को खाने – पीने जैसी कोई समस्या नही है कई ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने हमे सुखा खाद्यान्न (चावल दाल सब्जी) उपलब्ध कराया है चलते चलते जब भुख लगती है तो साथ मे रखे बर्तन से भोजन पकाकर खा लेते है मजदुरो ने आगे कहा कि सब कुछ ठिक ठाक रहा तो अगले दो दिनो मे हम लोग अपने अपने घरों को पहुच जायेगें।

Categorized in: