पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित


अंबिकापुर। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान मुस्कान के तहत नाबालिगों की बरामदगी में सक्रिय 21 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों व डॉयल 112 आपातकालीन सेवा में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों व चालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन्हें भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा-निर्देशन में गुम बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत सरगुजा जिले में अभियान चलाकर गुम बालक-बालिकाओं की तलाश शुरु की गई। 01 जुलाई से 31 जुलाई के बीच चलाए गए अभियान के तहत इनकी बरामदगी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखण्ड राज्य रवाना किया गया था। साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में टीम को रवाना किया गया था। अभियान दौरान 28 नाबालिग बालक-बालिकाओं को तलाश करके पुलिस ने उन्हें स्वजन के सुपुर्द किया था। इससे पहले जून माह में ऑपरेशन तलाश के दौरान जिले में 129 गुमशुदा महिलाओं और पुरुषों को तलाश करके स्वजन से मिलाया गया। अभियान मुस्कान के तहत प्रशस्ति पत्र से प्रोत्साहित किए गए अधिकारी, कर्मचारियों में थाना गांधीनगर से सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक अन्जू भगत, थाना कोतवाली से महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, आरक्षक सत्येन्द्र दुबे व उमाशंकर साहू, चौकी रघुनाथपुर से प्रधान आरक्षक दीनानाथ भारती, आरक्षक बहादुर एक्का, थाना सीतापुर से प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, थाना उदयपुर से प्रधान आरक्षक चंद्रप्रकाश टंडन, आरक्षक रविन्द्र साहू, पुलिस चौकी होलीक्रॉस अस्पताल से प्रधान आरक्षक महेश कुमार, थाना बतौली से आरक्षक राजेश खलखो, भगलू राम पैकरा, थाना लुण्ड्रा से प्रधान आरक्षक जितेन्द्र भगत, आरक्षक संजय केरकेट्टा, थाना कमलेश्वरपुर से प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत, थाना लखनपुर से प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक विजय पैकरा, चैकी केदमा से आरक्षक मुनेश्वर राम, चैकी केरजू से आरक्षक महेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। डॉयल 112 में आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए थाना कोतवाली अंबिकापुर के आरक्षक सुशील खेस, थाना दरिमा से आरक्षक राजपाल राजवाड़े, थाना लुण्ड्रा से आरक्षक सतीश कुमार चैहान, थाना गांधीनगर से आरक्षक हरिनाम सिंह, आरक्षक अनिल कुमार राजवाड़े, थाना कमलेश्वरपुर से आरक्षक रामू मिंज, चालक डॉयल 112 थाना गांधीनगर कृष्णा कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

Categorized in: