अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस टीम ने होटल के गार्ड और व्यवसायी से मारपीट करने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोरा खान के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्टील का रॉड जप्त किया है। आरोपी गोरा खान, विशाल मिंज एवं सिद्धार्थ त्रिपाठी के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हंै। अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हंै, जिनके तलाश में पुलिस लगी है।


जानकारी के मुताबिक दीपक जायसवाल निवासी केदारपुर ने 8 जुलाई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 8 जुलाई की शाम को लगभग 5.30 बजे विकास सोनी, चुम्मा शर्मा उर्फ दीपक शर्मा, विशाल मिंज, राहुल सिंह, अविनेन्द्र सिंह उर्फ सिप्पू, सिद्धार्थ त्रिपाठी, गोरा खान सहित अन्य लोग सेहत भोजनालय से खाना खाकर बाहर निकले, जो अपने वाहनों को उसके होटल के सामने बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दिए थे। होटल के गार्ड सूरज द्वारा उन्हें वाहन को सही तरीके से खड़ा करने के लिए कहा तो सभी मिलकर गार्ड से गाली-गलौज करने लगे। होटल संचालक के चाचा सतीश जायसवाल बीच-बचाव करने गए तो इनके साथ भी आरोपी मारपीट किए, जिसमें दोनों को चोट आई थी। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में पुलिस ने लिया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके घटना का सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया और मामले में धारा 191(2), 191(3), 234, 333 बी.एन.एस. जोड़कर आरोपी चुम्मा शर्मा उर्फ दीपक शर्मा पिता संतोष शर्मा 32 वर्ष निवासी आईटीआई कॉलोनी कोर्ट के पीछे व विकास सोनी उर्फ भोला सोनी पिता दशरथ प्रसाद सोनी 27 वर्ष नगर निगम पानी टंकी के पास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था, और अन्य फरार आरोपियों के तलाश में लगी थी। इसी क्रम में पुलिस ने फरार आरोपियों में अविनेन्द्र सिंह उर्फ सिप्पु पिता रोजश सिंह 32 वर्ष निवासी बाबुपारा जेल रोड, विशाल मिंज पिता कुवर साय मिंज 37 वर्ष निवासी नवापारा चर्च के सामने, राहुल सिंह पिता स्व. सतेन्द्र सिंह 37 वर्ष निवासी मिशन चैक, सिद्धार्थ त्रिपाठी उर्फ सिद्ध पिता धनन्जय त्रिपाठी 32 वर्ष निवासी शिव मंदिर के नीचे गांधीनगर, गोरा खान उर्फ मो. जावेद सिद्दीकी पिता मजहर अली 44 वर्ष निवासी टॉवर गली मोमिनपुरा को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा व अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक दीपक पाण्डेय, अमरेश सिंह, मनीष सिंह, जितेश साहू, संजीव चैबे, दीपक दास, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: