बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने  पटवारी महेंद्र कुजूर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुजूर जमीन के सीमांकन के एवज में फरियादी से 15,000 की रिश्वत मांग रहा था। फरियादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने रंगे हाथों  पटवारी को गिरफ्तार किया है और शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में
आरोपी पटवारी से गहन पूछताछ की जा रही है।

Categorized in: