अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के चौकी केरजू पुलिस टीम ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 27 जून को नाबालिग लड़की घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी स्वजनों को कुछ पता नहीं चला और उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसला कर लड़की को भगाकर ले जाने का संदेह व्यक्त किया था। पुलिस धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अपहृत बालिका को आरोपी रामदुलार विश्वकर्मा पिता महेन्द्र विश्वकर्मा 20 वर्ष, निवासी ग्राम सरगा सुकबासुपारा चौकी केरजू के कब्जे से बरामद किया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का कथन लिया, जिसमें आरोपी रामदुलार विश्वकर्मा द्वारा शादी करने का झांसा देकर भगा ले जाने और जबरन दुष्कर्म की स्वीकारोक्ति नाबालिग की है। प्रकरण में धारा 87, 64(2) (एम) बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक गौरव पाण्डेय, उप निरीक्षक रघुनाथ भगत, चौकी प्रभारी केरजू सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर महंत, प्रधान आरक्षक तीजलाल पैकरा, आरक्षक शिवमूरत किंडो, अनुराग बड़ा, मनोहर पैकरा सक्रिय रहे।

Categorized in: