बलंगी-विवेक पांडे- बलंगी ग्रामीण बैंक में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है, विदित हो कि घरेलू रसोई गैस ,जन धन योजना, वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,के तहत आए राशि को लेकर बैंक में लोगों की भीड़ उमड़ गई थी और सुरक्षा के सारे नियमों को अनदेखी कर लगातार बैंक में भीड़ एकत्र हो रही थी, जिसको देखते हुए बैंक मैनेजर मिन्हाजुद्दीन खान ने कठोरता के साथ पालन करने ,कदम उठाते हुए एक- एक मीटर की दूरी में घेरा बनाकर ग्राहकों को लाइन में खड़ा होने के निर्देश दिए और कहा कि इसके बाद ही बैंकिंग कार्य की जाएगी फिर सभी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक- एक मीटर की दूरी में लाइन बनाकर बैंकिंग कार्य करा रहे हैं और ग्राहकों को धूप ना लगे इसके लिए बैंक मैनेजर मिन्हाजुद्दीन ने टेंट की व्यवस्था कराया ताकि सभी धूप से बच सकें।

इसके अलावा बलंगी चौकी प्रभारी सीपी तिवारी अपने पुलिस टीम के द्वारा भी लगातार भीड़-भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर मॉनिटरिंग कर नियमों का पालन सुनिश्चित करा रहे हैं।

Categorized in: