राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर जिले के कुसमी में ड्यूटी में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति दीगर राज्य जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर से जारी आदेशानुसार कुसमी थाना प्रभारी निरीक्षक ललित यादव सहित दो प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कुसमी में थाना प्रभारी के द्वारा बिना किसी सूचना और अनुमति के प्रधान आरक्षक 405 विष्णूकांत मिश्रा और प्रधान आरक्षक 595 प्रांजुल कश्यप को पश्चिम बंगाल के आसनसोल भेजा गया था। वहां दोनों प्रधान आरक्षकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचित किए गंभीर और अनुशासनहीन गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली है।
इस पूरे मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर
निरीक्षक ललित यादव, थाना प्रभारी,
प्रधान आरक्षक 405 विष्णूकांत मिश्रा,
प्रधान आरक्षक 595 प्रांजुल कश्यप
तीनों अधिकारियों को निलंबित कर रक्षित केन्द्र बलरामपुर में कर दिया गया है। निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें नियमानुसार निलंबन अवधि में गुजारा भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Categorized in: