राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वनमंडलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन में एवं उप वनमंडलाधिकारी श्री संतोष कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। वन परिक्षेत्र रामानुगंज के बीट चुमरा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री आनन्द राम नेताम के मार्गदर्शन में राजस्व, वन तथ पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई।
वनपरिक्षेत्र रामानुजगंज सर्किल विजयनगर, बीट चुमरा के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक पी 3461 में अवैध रूप से काबिज दिलीप पिता आत्मज राजकुमार, विनोद रजक पिता आत्मज विजय कुमार, मोतीलाल पिता आत्मज रामपुकार, शिवनाथ पिता आत्मज मदन, देव सिंह पिता आत्मज शिवनाथ, रूपदेव पिता आत्मज शिवनाथ, रामाकान्त पिता आत्मज शिवनाथ, मालीचरण पिता आत्मज मदन समस्त ग्राम चुमरा के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर मकान बनाकर खेतीबाड़ी किया जा रहा था। पूर्व में अतिक्रमणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई थी। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर प्रशिक्षु एसीएफ श्री विकास निकुंज, वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज श्री निखिल सक्सेना एवं वनपरिक्षेत्र रामानुजगंज, बलरामपुर, वाड्रफनगर, धमनी एवं पुलिस बल, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुये निर्मित 08 मकानों को ध्वस्त कर रकबा लगभग 15.00 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Categorized in: