अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजू में बुधवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि आरव और अंश पड़ोसी थे और हमेशा साथ खेलते थे। इस हादसे से उनके परिवार और गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का नौ वर्षीय पुत्र आरव अग्रवाल और संजय अग्रवाल का सात वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल दोस्तों के साथ खेलने के बाद तालाब में साइकिल धोने गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसला और दोनों गहरे पानी में डूब गए। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से निकाला और कांसाबेल अस्पताल ले गए। वहां से अंबिकापुर रेफर किए जाने पर परिजन दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Categorized in: