अम्बिकापुर- अनोखी सोच संस्था द्वारा अंबिकापुर जिला चिकित्सालय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे निशुल्क भोजन वितरण के पुनीत सेवाकार्य को देखकर नगर के एक होनहार बालक व ताईक्वांडो खिलाड़ी हर्षित अम्बष्ट का हृदय भी प्रेरित हुआ और उस कोमल हृदय बालक ने अपने जीते हुए पुरुस्कार की राशि में से ₹20600 नगद की राशि अनोखी सोच के इस मंगल अभियान के लिए अर्पित किया है हर्षित अम्बष्ट पूर्व में अनेकों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ताइक्वांडो खेल में शहर व देश का नाम रोशन कर चुके हैं । उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के द्वारा भी इनाम दिया जा चुका है ऐसे में इस छोटे बालक ने जिसका दिल बहुत बड़ा है अपने माता पिता की प्रेरणावश व बालकरुणा का परिचय देते हुए गरीबों की मदद के लिए कोरोना महामारी के विपत्ति काल में अपने जीते हुए ईनाम की राशि देकर बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया है हर्षित जिस तरह अपने खेल में उत्कृष्ट है उसी तरह समाज में जरूरतमंदों के प्रति उसकी भावनाएं भी उत्कृष्ट हैं। अनोखी सोच टीम ने भी हर्षित के इस कार्य की बहुत प्रशंसा कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Categorized in: