अंबिकापुर। सरगुजा जिला के शिमला मैनपाट क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों के दल से बिछड़े दंतैल के द्वारा मचाए जा रहे उत्पात से ग्रामीण सहमे हुए हैं। दंतैल ने ग्राम कंडराजा के नदाइडांड में ग्रामीण अंगद राम माझी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और संग्रहित किए गए अनाज को खा गया। दंतैल के हरकत से ग्रामीण सहमे हैं और अपने घरों से दूरी बनाकर हाथी पर नजर रख रहे हैं। हाथी के द्वारा घरों के साथ ही फसल को भी क्षति पहुंचाई जा रही है। लगातार हाथियों का आबादी की ओर आने से वन विभाग की कार्यप्रणाली को लोग सवालों के घेरे में ले रहे हैं। कहना है कि जिले में वन विभाग हाथियों का रास्ता आबादी क्षेत्र से जंगल की ओर करने में नाकाम रहा है।

Categorized in: