देर रात तबियत बिगड़ने पर गई थी अस्पताल, 5 घंटे के अंतराल में चोर ने पूरे घर को खंगाला
अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूने मकान के दरवाजे का कुण्डी तोड़कर चोरों ने एक लाख 50 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये का जेवरात चोरी कर लिया। श्रम विभाग में कार्यरत महिला ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज करके अग्रिम जांच, विवेचना कार्रवाई कर रही है।
श्रम विभाग में कार्यरत के ग्राम सुखरी तिलंगापारा की चिन्तामणी दास पिता मंगल दास ने पुलिस को बताया है कि 10 जून को रात 11 बजे अचानक तबियत खराब होने के कारण वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखरी गई थी। अस्पताल से अलसुबह 4.30 बजे घर लौटी तो दोनों दरवाजे की कुण्डी टूटा हुआ था। अंदर कमरे में रखे अलमारी को चोर खंगाल डाला था और पूरा सामान बिखेर दिया था। अलमारी में रखा एक लाख 50 हजार रुपये नकद, 2 नग सोने का मंगलसूत्र, कान का टप्स, नाक का फुलिया, 2 नग नथुनिया, चांदी का कमरधनी, हाथ का मेहंदी छल्ला, दो सेट पायल नहीं था। चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। अलमारी और अंदर के कमरे का चाबी बिस्तर में था। घर में रखा लैपटॉप, मोटरसायकल सहित सामान को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज करके अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: