अंबिकापुर। एयरटेल कम्पनी के इन्डस टॉवर, बनारस चौक से अज्ञात चोरों ने नेटवर्क हार्डवेयर कार्ड का सामान चोरी कर लिया। एयरटेल कंपनी में मेन्टनेंस का काम करने वाले कर्मचारी ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। अरूण गुप्ता पिता हरीश चन्द्र गुप्ता 37 वर्ष, निवासी बाबुपारा, श्रीराम हॉस्पिटल के पास ने पुलिस को बताया है कि एयरटेल टावर साइट, कृष्णा कुमार अग्रवाल केयर ऑफ अम्बिका ट्रांसपोर्ट ऑफ भारत पेट्रोलियम लिमिटेड अम्बेडकर चैक बनारस रोड से 22 मई को 3 नग एफएसएमएफ कार्ड, 3 नग एफआरजीटी कार्ड, 1 नग एआरसीए कार्ड, 2 नग एआरईए कार्ड, 2 नग एफबीबीए कार्ड, 1 नग एफएक्सईडी कार्ड व 1 नग एफजेडएनआई कार्ड चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर केस दर्ज करके पुलिस अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: