गुरुवार की सुबह निगम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब लोक निर्माण विभाग में से धुआं निकलने लगा। धुंआ निकलते देख सभी कर्मचारी तेजी से विभाग की ओर भागे और जितना हो सके उतना जरूरी सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज आननफानन में निकलने लगे। जबतक अग्निशामक दल नहीं पहुंचा तब तक कर्मचारियों ने स्वयं ही आग को जितना हो सके उतना बुझाने की कोशिश की। अग्निशामक दल के पहुंचने के पश्चात उन्होंने मोर्चा संभाला। कर्मचारियों की तत्परता से एक बड़ी घटना होने से बच गई। प्रथमद्रष्टया आग का कारण शार्टशर्किट ही लग रहा है परंतु असली कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा। घटना के बाद निगम कार्यालय में कर्मचारी सदमे में हैं।

Categorized in: