अंबिकापुर। बतौली थाना पुलिस ने गुमशुदा बालिका को दिल्ली बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा सभी थाना एवं चैकी प्रभारियों को गुमशुदा के प्रकरण में त्वरित दस्तयाबी की कार्रवाई करने कहा है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र से 9 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे एक लड़की बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश में बाद भी उसका पता नहीं चला। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेते हुए थाना बतौली व सायबर सेल की संयुक्त टीम तैयार की गई। तकनीकी माध्यम से ज्ञात हुआ कि गुमशुदा बालिका दिल्ली में है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका की बरामदगी के लिए दिल्ली टीम रवाना किया, जिसे पुलिस टीम ने काफी खोजबीन के बाद बरामद किया। बालिका ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिवार वालों की मदद के लिए काम करके रुपये कमाने के मकसद से गांव के लड़के के साथ दिल्ली आई थी और वहां रहकर घरों का साफ-सफाई करती थी। पुलिस ने लड़की को बरामद करके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, प्रधान आरक्षक सुमन कुजूर, आरक्षक सुल्तान अहमद, महिला आरक्षक मेरी क्लारेट, सायबर सेल आरक्षक रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: