अंबिकापुर। सड़क के किनारे खड़ी वृद्ध महिला को अंबिकापुर की ओर से जा रहे कार सवार ने ठोकर मार दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर का रघुनाथ गोड़ 26 मई को दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी मनियारो 60 वर्ष को रिक्शा में बैठाकर कल्याणपुर ग्रामीण बैंक जाने के लिए निकला था। रास्ते में छतरपुर के पास रिक्शा का चेन उतर गया, जिसे वह चढ़ा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी भी रिक्शा से नीचे उतर गई, और सड़क के किनारे खड़ा थी। इसी बीच अंबिकापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार का चालक वृद्ध महिला को हवा में उड़ाते निकल गया। घायल महिला को राहगीरों की मदद से संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां इलाज के दौरान सोमवार को रात 8.45 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: