अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के पास्ता थाना अंतर्गत डुमरखोला में डिवाइडर से टकराकर कार झाड़ियों में घुस गई। दुर्घटना के बाद कार चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया था और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मौका निरीक्षण के बाद मृत कार चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 22 मई को सुबह लगभग 9 बजे सुखराम खैरवार गांव के राजू खैरवार एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ गांव के उदय गुप्ता का ब्रेजा कार क्रमांक जेएच 01 सीवाई 4541 लेकर अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने अंबिकापुर आया था। रात में अंबिकापुर से सुखराम और उसके दोनों साथी ग्राम डुमरखोला शादी में शामिल होने जा रहे थे। देर रात लगभग 3 बजे भेंडरी गांव के जंगल में बाकी नदी के पास डिवाइडर से टकराकर कार नदी के किनारे झाड़ी में गिर गई। वाहन चालक सुखराम खैरवार स्टेयरिंग में फंस गया था, कार में बैठे राजू खैरवार एक अन्य व्यक्ति को चोट आई थी। इसकी सूचना मिलने सुखराम का छोटा भाई मौके पर पहुंचा और स्वजन व गांव वालों के सहयोग से स्टेयरिंग में फंसे अपने बड़े भाई को बाहर निकाला, जिसकी मौत हो गई थी। ब्रेजा कार सामने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। घायलों में संजीवनी 108 से बलरामपुर और प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। वहीं सुखराम को जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: