सूरजपुर। वन विभाग और वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को चपदा के शिव मंदिर के पास से तेंदुए की खाल के साथ एक बाइक चालक को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी विपीन बिहारी, पिता अलगू गुर्जर ठाढ़पाथर बिहारपुर का रहने वाला है। जिसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।पिछले वर्ष भी बिहारपुर क्षेत्र में वन्य जीव खाल के साथ कुछ आरोपी धरे गए थे।खाल तो पकड़ा गया था पर आज तक शरीर के अन्य अंग मसलन नाखून आदि नही मिल पाया था और न ही यह पता चल पाया है कि किस जंगल से उक्त बाघ का शिकार किया गया था। बहरहाल, वन्य जीव तेंदुआ,बाघ आदि के खाल के साथ पकड़े जाने से यह तय है कि वन्य जीवों का शिकार व उनके अंगों की तस्करी के लिए जिले के जंगलों में पूरा रैकेट सक्रिय है।जो वन विभाग की सक्रियता पर न केवल सवाल खड़े कर रहे है बल्कि वन्य जीव के काल बने हुए है।इस मामले में बताया गया है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाइल्डलाइफ कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ओड़गी मार्ग में चपदा चौक के पास घेराबंदी की गई। जहां मोटरसाइकिल पर सवार विपीन बिहारी तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा गया। खाल को जब्त कर आरोपी को जिला मुख्यालय लाया गया, जहां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।

Categorized in: