बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कार्यालय में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भवन से अचानक धुएं का गुबार उठता देखा गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सुबह जैसे ही कार्यालय भवन से धुआं उठता देखा तो तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। देखते ही देखते आग विद्युत कक्ष में फैलने लगी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। सूचना बलरामपुर पुलिस और दमकल विभाग को टीम मौके पर पहुंची। अग्निरोधक दस्ते ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे जनहानि अथवा बड़े आर्थिक नुकसान की स्थिति नहीं बनने पाई।

Categorized in: