अंबिकापुर। बलरामपुर जिला के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत ग्राम गिरवानी निवासी महिला के द्वारा घर उजाड़ने से मना करने पर गालीगलौज करते हुए टांगी से प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
कविलासो पति महेन्द्र कुमार 34 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि 20 मई के दिन में करीब 9 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में थी। इसी दौरान शलेन्द्र कुमार पिता द्वारिका, सतवन्ती पति शलेन्द्र, मनोरमा पिता शलेन्द्र निवासी ग्राम गिरवानी व सुरेन्द्र कुमार पिता हरिप्रसाद, राजाराम पिता लक्ष्मी प्रसाद, जितनारायण पिता कामेश्वर, सत्यनारायण पिता कामेश्वर, राजाराम पिता लक्ष्मी प्रसाद व अन्य महिलाएं ग्राम पण्डरी में आए और उसके घर को उजाडने लगे। जब वह घर उजाड़ने से मना की तो सभी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। शलेन्द्र व सतवन्ती ने टांगी से वार किया, जिसमें सिर और कान से खून निकलने लगा। ननद इन्द्रावती पति चन्द्रमणी पर भी सुरेन्द्र व मनोरमा ने टांगी से हमला कर दिया, जिसमें वह जख्मी हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। घायलों का डॉक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: