बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कार्यालय में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भवन से अचानक धुएं का गुबार उठता देखा गया।
हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय जैसे ही कार्यालय भवन से धुआं उठता दिखाई दिया तो तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग दिया गया देखते ही देखते आग विद्युत कक्ष में फैलने लगी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। तत्काल घटना की सूचना बलरामपुर पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल दल तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचा और पूरी सतर्कता व साहस के साथ कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर नियंत्रण पाया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई और भारी नुकसान से बचाव हो सका।
घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई समय रहते आग पर काबू पा लेने से जनहानि अथवा बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका टल गई।

Categorized in: