0 मजदूरी मांगने के विवाद को लेकर हुआ बवाल 
0 नेवरा की वारदात,  गांव को छावनी के रूप में करना पड़ा तब्दील 
सूरजपुर।बीती रात जिला मुख्यालय से लगे ग्राम नेवरा में मजदूरी मांगने के विवाद को लेकर बड़ा बवाल हो गया।जिससे गांव को छावनी के रूप में तब्दील करना पड़ गया है।बताया जाता है कि यहां साल्वेट प्लांट में गांव के लोगो ने घुस कर जमकर उत्पात मचाया है।प्लांट के मालिक समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट तोड़फोड़ की गई है। 27 लाख रुपए लूट लिए जाने की रिपोट भी दर्ज कराई गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।अब तक किसी के गिरफ्तारी की खबर नही है।
00 मारपीट से उपजा विवाद…
बताया जा रहा है कि नेवरा स्थित राइस मिल में एक नाबालिग मजदूर काम किया था जो देर शाम मजदूरी मांगने गया तो वहां मौजूद लोगों ने मजदूरी के बजाए उससे मारपीट कर दी।इसकी जानकारी गांव में लगते ही लोग भड़क गए और लोगो ने एक जुट होकर साल्वेंट प्लांट में पहुँचे और जमकर उत्पात मचाया।इस दौरान प्लांट के मालिक समेत मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी।जिससे ऑफिस के खिड़की दरवाजे कुर्सी टेबल कंप्यूटर सिस्टम एलइडी टीवी सहित अन्य सामानों को नुकसान पहुँचा है। इस दौरान ऑफिस के बाहर खड़ी इनोवा क्रिस्टा कर एवं स्कूटी को भी क्षति पहुँचाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और मोर्चा सम्हाल लिया। इस घटना में राइस मिल संचालक को चोटें भी आई थी जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।जहाँ से प्रथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया है।
00 27 लाख रुपए की लूट की रिपोट….
राइस मिल संचालक अमन मित्तल ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि हमारा विराट साल्वेंट प्रायवेट लिमिटेड फैक्टी नेवरा में स्थित है। मंगलवार की शाम को ग्राम नेवरा के 10 लोग नए लेबर काम के लिये आए थे जो रात के करीब 7.45 बजे पमेन्ट के लिए बोले जिनकों काम से पहले प्रत्येक सप्ताह बुधवार से बुधबार भुगतान हेतू बताया गया था ।करीब 15-20 लोग करीब  हाथ में पत्थर, राड, डण्डे लेकर आ और माँ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए फैक्ट्री के अंदर घुस गये। उस समय फैक्ट्री के आफिस में मै और आशीष मित्तल थे। मारपीट करने आए लोगो के द्वारा फैक्ट्री के काँच, फनीचर, आफिस के कम्प्यूटर सिन्टम, इनोवा कार तथा ट्रकों का काँच तोड फोड किया गया। बिजली के पैनल बोर्ड, साल्टेक्स प्लाण्ट को भी क्षति पहुँचाए है। फैक्ट्री के मुख्य मैनेजर राजेश चतुर्वेदी, पन्ने राजवाडे को मारपीट किये है। मेरे भाई आशीष मित्तल के पास एक चमड़े के बैग में 27 लाख रूपये और दस्तावेज था जिसे लूटकर ले गये।रिपोट पर पुलिस जांच कर रही है।गांव में पुलिस रात से ही डेरा डाले हुए है और आरोपियों के धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।बताया गया है कि गांव में साल्वेंट प्लान्ट के दूषित पानी के तालाब व खेतो में जाने को लेकर भी लोगो मे नाराजगी है इसकी कई बार शिकायते भी हुई है।माना जा रहा है लोगो मे आक्रोश इस वजह से भी था और मंगलवार को मामूली विवाद के बाद इस रूप में सामने आया है।
00 निष्पक्ष जांच की जरूरत…
इधर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ केराम ने कहा कि संबंधित फर्म और गांव वालों के बीच उक्त राइस मिल से निकलने वाले प्रदूषित पानी को लेकर पूर्व से विवाद रहा है,साथ नेवरा के जिन लोगों पर मारपीट और 27 लाख के लूट का आरोप लगाया जा रहा है। उनमें से अधिकांश लोग उक्त राइस मिल में बतौर कर्मचारी काम करते हैं जिनका पारिश्रमिक बचा हुआ था।फर्म मालिक के बुलाने पर ही पैसे लेने के लिए  कर्मचारी राइस मिल पहुंचे थे ,फर्म मालिकों के द्वारा गाली गलौज और मारपीट करने का प्रयास किया गया , जिसमें दोनों ही पक्षों को चोटें आई है।उक्त घटना की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।
00 एसपी को ज्ञापन
दुसरीं ओर राइस मिल एसोसिएशन ने एसपी को एक ज्ञापन देकर  विराट साल्वेंट एवं राइस मिल नेवरा में 15-20 की तादात में असामजिकतत्व प्लांट में घुस गए एवं प्लांट में तोड़फोड़.आगजनी डकैती एवं प्लांट के मालिक और स्टाफ़़ो के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला किया ।प्लांट के मालिक आशीष मितल दवारा लेबर रूम में छुप कर अपनी जान बचाई गई एवं आशीष मितल के छोटे भाई अमन मितल के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा लाठी डंडे से गंभीर रूप से मारपीट की गई,जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई।इस हमले से सभी राइस मिलर एवं व्यापारिक समाज बहुत डरा और सहमा हुआ है।कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए व्यापारियों को व्यापार करने हेतु सुरक्षित माहौल देने की मांग की है।

Categorized in: