राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर,अनुविभागीय अधिकारी राजपुर ने जानकारी दी है कि विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरगड़ी में स्व-सहायता समूह घोरगड़ी खास, शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत घोरगड़ी को विभिन्न कारणों से पृथक किया गया है। अब शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत घोरगड़ी का संचालन नवीन संचालन एजेंसी को प्रदान किया जाना है। इसके लिए इच्छुक संस्था/स्व सहायता समूह/नगर पंचायत संचालन करना चाहते हैं वे कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर में निर्धारित प्रारूप में 12 मई 2025 कार्यालयीन समय तक आवेदन जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Categorized in: