बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। प्रार्थी दिवाकर चौकी वाड्रफनगर में मर्ग सूचना दर्ज कराई गई कि उसकी भांजी संगीता कनौजिया ने पनसरा निवासी राजेश्वर पटेल के खेत में स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका संगीता का विवाह चलगली निवासी राजेश कुमार रजक से तय हुआ था। इस बीच संगीता के प्रेमी, बसंतपुर निवासी आशीष कुशवाहा ने उनकी निजी तस्वीरें संगीता के होने वाले पति राजेश के मोबाइल पर भेज दीं, जिससे उनका विवाह टूटने की स्थिति में पहुंच गया। इस घटना से आहत होकर संगीता ने आत्मघाती कदम उठाया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को वाड्रफनगर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के उपरांत डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण पानी में डूबना और इसे प्राकृतिक आत्महत्या बताया।
सम्पूर्ण मर्ग जांच के बाद आशीष कुशवाहा के कृत्य को अपराध की श्रेणी में पाते हुए चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 108 BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया मामले में अन्य पहलुओं पर जांच जारी है।

Categorized in: