अंबिकापुर। शहर में महिला संगठन की लगभग 200 महिलाओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इंसानियत को झकझोर देने वाली हुई घटना में मृत हुए लोगों को स्वामी विवेकानन्द चैक में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। महिलाओं ने कहा आतंकी और आतंक को बढ़ावा देने वालों को समाज कभी माफ नहीं करेगा। इन्होंने आतंकवाद को समूल नष्ट करने केंद्र की सरकार से आग्रह किया और दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही आतंकी हमले में जीवन गवाए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर इनके परिजनों को दुखद परिस्थिति का सामना करने की शक्ति दे, इसकी कामना की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज की महिलाएं भी काफी संख्या में उपस्थित हुईं और पहलगाम की घटना को बेहद दुखद बताते हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इस दौरान सभी समाज की बहनों का सभभाव महिला मंच, वसुधा महिला मंच, तेजस्विनी महिला मंच, सेवा किटी, आद्या महिला बंग समिति, उमंग महिला उत्थान समिति, एकल समूह सहित विभिन्न समाज की बहनें उपस्थित रहीं।

 

Categorized in: