भैयाथान। प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गांव चलो, बस्ती चलो अभियान की शुरुआत भटगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत बसकर से प्रारंभ की। गांव के 4 मोहल्ले के चौपालों में जाकर वे लोगों से सीधा संवाद कीं और मोदी-विष्णु सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लोगों की समस्याएं सुनी और उसे पूर्ण करने का भरोसा दिलाया है।
भाजपा मंडल भैयाथान के ग्राम पंचायत बसकर के बाजारपारा, बरगाहपारा, ना$गमुड़ा, डालाबहरा में पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, सरपंच सुरेश सिंह, बूथ अध्यक्ष राजेश सिंह सहित वार्ड पंच व ग्रामीणों ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने स्वागत भाषण में कहा कि भाजपा का इन दिनों संगठन पर्व चल रहा है। भाजपा 10 से 12 अप्रैल तक गांव चलो, बस्ती चलो अभियान चला रही है। गौरव की बात है कि इस अभियान की शुरुआत मंत्री ने भैयाथान मंडल के ग्राम बसकर से की है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का उद्देश्य पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और जनसंपर्क को मजबूत करते हुए आमजन के समस्या को सुनना व समाधान करना है। तीन दिनों तक गांव की चौपालों में जाकर वे लोगों से सीधा संवाद करेंगी और लोगों की बातों को सुनेंगी। उन्होंने सभी की बातें ध्यान पूर्वक सुनी और समयावधि में समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा भाजपा का संकल्प है हर वर्ग तक विकास और अंतिम व्यक्ति की आवाज़ सुनी जाए। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा व उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शांतनु गोयल ने किया। इस दौरान रामाशंकर यादव, लालचंद्र शर्मा, शिव पांडेय, अमन प्रताप सिंह, राकेश पाठक, संदीप दुबे, रामरूप देवगन, सहित अन्य उपस्थित थे।
ग्रामवासियों की प्रमुख मांग
ग्रामीणों ने आजादी पूर्व बने मिट्टी, मुरूम सड़क को बसकर बाजार से गोविंदगढ़ पहुंच मार्ग तक डामरीकृत बनाने, नरवापारा पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण, प्राथमिक शाला स्कूल भवन परिसर से बेजा कब्जा हटाने व नागमुडा, डालाबहरा, बरगाहपारा व ग्राम देवालय के समीप हैंडपंप खनन की मांग की। बरगाह पारा व डालाबहरा मोहल्ले में सीसी सड़क निर्माण की मांग की गई है।

Categorized in: