अंबिकापुर। लज्जा भंग करने के आशय से छेड़छाड़ कर मारपीट करने के मामले में लुण्ड्रा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी जप्त किया है।
पुलिस ने बताया घटना दिनांक 08 अप्रैल को प्रार्थिया अपने घर में थी। शाम को 04 बजे उसका भसुर बुधराम शराब पीकर घर आया और गलत नियत से चलने के लिए कहने लगा। जब वह अपने साथ में नहीं गई, तो आरोपी उसका हाथ पकड़ कर जबरन खींचातानी करने लगा। इसके बाद भी उसकी मंशा पूरी नहीं हुई तो वह लकड़ी के फाड़ी से मारपीट किया, जिसमें उसे हाथ, कमर, पीठ में चोट आई थी। घटना के बारे में वह अपने पति व पिता को बताई थी। रिपोर्ट पर लुण्ड्रा थाना में धारा 74, 351(3),115 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। विवेचना में लगी पुलिस टीम आरोपी के तलाश में लगी थी। आरोपी बुधराम बरगाह पिता सोमार साय 45 वर्ष निवासी राई खुर्द को गिरफ्तार करके पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने पीड़िता से जबरदस्ती और मारपीट करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक बालकेश्वर राम, शिव प्रसाद खलखो, निरंजन बड़ा, वीरेंद्र खलखो सक्रिय रहे।

Categorized in: