लखनपुर(दिनेश बारी)- नगर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित लोगो की ग्राफ बढ़ने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। 3 से 5 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आरटी पीसीआर मेथड सैंपल लेकर जांच के लिए अंबिकापुर भेजा गया था। 8 सितंबर को जांच रिपोर्ट आने के बाद वार्ड क्रमांक 1 झिंपुरीपारा में 4 पॉजिटिव वार्ड क्रमांक 7 में एक पॉजिटिव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में तीन कुल 8 कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने के पुष्टि होने के बाद नगर सहित आस-पास के गाँव मे हड़कम्प मचा है बता दे कि नगर के वार्ड क्रमांक 6 में एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है।

कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है बाधित के इस विषम परिस्थिति में भी लोग बैंक भीड़भाड़ वाले स्थानों में लॉकडाउन सोशल डिस्टेंसिंग तथा फेस मास्क नहीं लगाने का नियम का पालन करते नजर नहीं आते करोना जैसे भयानक बीमारी का ग्राफ बदस्तूर बढ़ता जा रहा है।

Categorized in: