लखनपुर(दिनेश बारी)- पुलिस चौकी कुन्नी अंतर्गत युवक की हत्या कर बोरे में भरकर मृतक युवक के ही मोटरसाइकिल में बांध कर ग्राम जमदरा जंगल रोड किनारे फेंका गया जिससे सूचना मिलने पर क्षेत्र में दहसत व्याप्त है।

लखनपुर थाना के पुलिस चौकी कुन्नी में दिन मंगलवार को वनांचल क्षेत्र जमदरा के जंगल एवं सड़क किनारे ग्रामीणों को एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो जिसका नंबर सीजी 15 डी ई 5056 सड़क किनारे प्लास्टिक व जुट के 2 बोरों में हाथ और पैर को बांधकर एवं गाड़ी के पीछे ट्यूब में बांधकर लावारिस हालत में ग्रामीणों के द्वारा देखा गया तो होश उड़ गई, तत्पश्चात इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी कुन्नी के प्रभारी विष्णु सिह को दी गई जिस पर मौके पर विष्णु सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जिससे बोरी को खोल देखे जाने पर पता चला कि उक्त बोरे में एक 35 वर्षीय युवक का शव है जांच करने के लिए अंबिकापुर से अंबिका पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट तत्पश्चात अज्ञात शव का की शिनाख्त की गई जिस पर बताया गया कि मृतक सहदेव राम सारथी पिता चेतू राम सारथी निवास ग्राम केसमा पुलिस चौकी केदमा थाना उदयपुर सोमवार को अपने घर से सुबह 7:00 बजे छाता पहुंचाने लखनपुर विकासखंड के ग्राम जमगाला अपने रिश्तेदार के यहां के लिए अपने हीरो हौंडा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 ई डी 5065 से निकला हुआ था।

चुकी उक्त मोटरसाइकिल में अंकित नंबर गलत था जिसे पुलिस द्वारा तस्दीक करने पर नंबर लिखने वाले के द्वारा उक्त मोटरसाइकिल में अंतिम 2 अंकों में गलत 65 की जगह में 56 लिख गया था। उक्त हीरो हौंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल मृतक का ही बताया गया है जिसमें उक्त 35 वर्षीय युवक को प्रथम दृष्टया गला दबाकर एवं सिर में गंभीर चोट होना के वजह से मौत हुई तथा अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया अज्ञात हत्यारों के द्वारा उसकी हत्या योजनाबद्ध तरीके से किया गया इसके उपरांत आरोपियों के द्वारा शव को एवं मोटरसाइकिल सहित को घटनास्थल से सभी साक्ष एवं पुलिस को गुमराह करने के लिए वनांचल क्षेत्र जमदरा के सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया गया। चुकी हत्यारों के द्वारा उक्त शव एवं मोटरसाइकिल को कहीं अन्यत्र जगह ले जाने की एवं सारे साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया था परंतु सड़क से किसी आने की आहट से डरकर आरोपियों के द्वारा वहीं सड़क किनारे शव व मोटरसाइकिल को बोरे में भरकर छोड़कर भागने की भी बात कही जा रही है। वही पुलिस चौकी कुन्नी में उक्त मामले का जीरो में कायम कर लखनपुर थाना में 302 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Categorized in: