बच्चों के झूले और कुर्सियां टूटी, जिम और लाइट की हालत खराब
बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय में गेज नदी तट पर स्थित इंदिरा चिल्ड्रेन पार्क नगरपलिका प्रशासन की लापरवाही से दुर्दशा का शिकार हो गया है । इंदिरा पार्क की स्थिति को लेकर
नेता प्रतिपक्ष ने अन्नपूर्णा सिंह ने सीएमओ को पत्र लिखकर मरम्मत कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर वासियों के बार-बार मांग करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने पत्र लिखकर ध्यान आकर्षण करवाते हुए मांग की है कि इंदिरा पार्क को समुचित प्रकाश व्यवस्था के तहत पहले रोशनियों से सजाया गया था। शुरुआत में इसकी व्यवस्था इतनी सुंदर थी कि लोग रोज शाम को इसे देखने आते थे। लेकिन जल्दी ही नगरपालिका ने इस पर से अपना ध्यान हटा लिया। नगर पालिका के पास खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को लेकर कोई योजना नहीं है। इंदिरा पार्क मे तसल्ली से कुछ समय बैठकर आराम करने की कोई अच्छी जगह नहीं बची। गेज नदी  के किनारों का नगर पालिका ने कभी नागरिकों की सुविधा के लिए उपयोग करने की योजना ही नहीं बनाई। जबकि छोटे तालाब का पाथवे असामाजिक तत्वों का अड्डा बन कर रह गया है। ऐसे में सुरक्षित चारदीवारी के बीच घिरे इंदिरापार्क ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुविधा की जगह बचे हैं। लेकिन इन पर भी नगरपालिका का ध्यान नहीं है। जबकि पार्क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नगरपालिका का दायित्व है।
लापरवाही से दूसरों को स्वस्थ रखने वाला इंदिरा पार्क खुद आज बीमार हो गया है। नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह नगर पालिका परिषद  बैकुंठपुर  एवं कलेक्टर कोरिया को पत्र लिखकर की है कि मांग नगर पालिका के अंदर  सुबह शाम सैर व्यायाम मनोरंजन करने के लिए एक ही पार्क है। इंदिरा पार्क में  जहां पर महिलाओं एवं पुरुषों  को व्यायाम करने के लिए जिम लगाया गया है जो कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर टूट गए हैं जिसके रिपेयरिंग किए जाने की तत्काल और अत्यंत आवश्यकता है
इंदिरा पार्क के अंदर पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्रतिमाएं लगाई गई थी। जोकि कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं उनकी भी रिपेयरिंग करवाये जाने की  आवश्यकता है। पार्क में घूमने के लिए एक निश्चित शुल्क भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा आम जनों से लिए लिया जाता है। इस शुल्क के माध्यम से भी पार्क का रख रखाव किया जा सकता है। यहां पर स्वच्छ जल पीने के लिए एक भी वाटर एटीएम नहीं लगा है। जिससे लगाए जाने के लिए नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने मांग की है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एक मिनी वाटर एटीएम पार्क के अंदर लगा दिया जाए तो लोगों को शुद्ध वातावरण में शुद्ध पेयजल भी सभी को उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा शहर में कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद पड़े हुए हैं त्यौहार को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका  प्रशासन का ध्यान आकर्षण करते  हुए आग्रह किया है कि सभी जगह जहां-जहां पर स्ट्रीट लाइट खराब है उनमें सुधार कार्य करवाया जाए।

Categorized in: