बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रसिद्ध पवई फॉल में पिकनिक मनाने गए 16 वर्षीय युवक गहरी खाई में गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप यादव, पिता राजकुमार यादव, निवासी पथरी चम्पापुर , दोस्तों के साथ पवई फॉल पिकनिक मनाने आया हुआ था। वहीं बुधवार को दोपहर नहाने के दौरान दिलीप का पैर फिसल गया और वह खतरनाक गहराई में जा गिरा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और नगर सेना के गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की।
समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था। गोताखोर की टीम लगातार गहराई में खोजबीन कर रही है।

Categorized in: