अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के सेवानिवृत्त उप सेनानी, नगर के वरिष्ठ नागरिक डीके सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के समक्ष सोमवार को भाजपा में प्रवेश किया। पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में डीके सिंह के भाजपा प्रवेश पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी सशस्त्र बल में सेवा व अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा, संगठन मजबूत होगा।

Categorized in: