कांग्रेस के 4 साल में छत्तीसगढ़ बना माफिया राज, गुंडाराज और अपराधियों का गढ़

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । कांग्रेस के 4 साल में छत्तीसगढ़ माफिया राज गुंडाराज और अपराधियों का गढ़ बन गया है । कांग्रेस के 4 साल भय, आतंक और भ्रष्टाचार में गुजरे हैं । कांग्रेस ने अपने 4 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का खजाना लूट लिया है और भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी हैं । उक्त आरोप भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने पर एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के समक्ष प्रदेश की कांग्रेस की भूपेश सरकार पर लगाया है ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने प्रदेश की कांग्रेस की भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार समूचे भारतवर्ष में भ्रष्टाचार के मामले में इसलिए शीर्ष पर है क्योंकि यहां की सरकार भ्रष्टाचार का संरक्षण कर रही है । स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रष्टाचारियों के वकील बनकर भ्रष्टाचारियों के बचाव में केंद्रीय जांच एजेंसियों को पुलिस की धमकी दे रहे हैं । राज्य सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार संगठित अपराध की तरह जड़े जमा चुका है । कांग्रेस के राज में मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों के घर से किलो के भाव में सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, मोती, बेहिसाब नगद राशि मिल चुकी है । मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे हैं भ्रष्ट अधिकारियों की 152 करोड़ संपत्ति कुर्की की जा चुकी है । यह प्रमाणित हो चुका है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार अपनी सारी सीमाएं लांग चुका है ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून के राज्य की जगह पर गुंडाराज, माफियाराज, जंगलराज और भ्रष्टाचारियों का राज चल रहा है । जनता द्वारा चुनी गई सरकार इनके इशारे पर कठपुतली की तरह नाच रही है । क्योंकि इस सरकार का मकसद जनसेवा नहीं दिल्ली दरबार की धन सेवा है । भूपेश बघेल सरकार ने 4 साल में अपनी पार्टी के निहित स्वार्थ के लिए छत्तीसगढ़ में गुंडाराज कायम कर छत्तीसगढ़ की जनता ही नहीं राजनीतिक विरोधियों के साथ-साथ कांग्रेस के लोगों का जीवन भी दांव पर लगा दिया है । छत्तीसगढ़ में गुंडाराज का सबसे ताजा उदाहरण है कि गौरव मना रही कांग्रेस के एक नेता को न्यायधानी में सड़क पर छलनी कर दिया गया । छत्तीसगढ़ में 4 साल में 6000 से अधिक महिलाओं के साथ अनाचार हुआ सामूहिक बलात्कार और हत्या लूट चोरी अपहरण रोजमर्रा के आम कृत्य बन गए हैं । नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान दुष्कर्म में 6 नंबर, फिरौती में चार नंबर, आत्महत्या के मामले में दूसरा नंबर, हत्या में तीसरे नंबर औऱ डकैती में पांचवें नंबर पर है । भाजपा प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि वादाखिलाफी कांग्रेस सरकार का एजेंडा है ।अल्पकालिक ऋण को छोड़कर किसान का एक भी पैसे का कर्जा माफ नहीं हुआ । शराब बंदी लागू नहीं हुई बेरोजगारी भत्ता देने से मुकर गए किसान और वृद्ध पेंशन नहीं मिल रही । अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हुआ महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं हुए एक भी वादा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा पूरा नहीं किया गया ।

कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हो रहा है प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहद ही दयनीय है प्रदेश के युवा बेरोजगारी एवं नशे के गिरफ्त में है । बेरोजगारी प्रदेश में चरम पर है कांग्रेस के शासनकाल में मातृशक्ति छली गई है प्रदेश में किसानों की स्थिति बदतर हो चली है । केंद्रीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है प्रदेश की कांग्रेस की सरकार ने 16 लाख गरीबों का घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छीन लिया है । धान का समर्थन मूल्य केंद्र के पैसे से आता है विधानसभा में कांग्रेस सरकार का एक और झूठ सामने आया है जब उसे स्वीकार करना पड़ा कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की राशि 51563 करोड रुपए केंद्र से ही आए हैं केवल अंतर की राशि 11148 करोड़ रुपए देकर दिए गए है । उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना केंद्र की योजना है जिसका उद्देश्य गांव गांव में हर घरों में नल का पानी पहुंचाना है । लेकिन उस कार्य में राज्य सरकार काफी धीमी गति से कार्य कर रही है

।श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिले गरीबों को  हिस्से के 1500 करोड़ से अधिक राशि का गबन भूपेश सरकार ने कर लिया है हाईकोर्ट ने भी इस केस की रकम को डकार लेने के आरोप पर कांग्रेस सरकार से जवाब तलब किया है । कांग्रेस सरकार के 4 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ शराब की सबसे अधिक बिक्री करने वाला राज्य बन चुका है शराब की अवैध बिक्री व तस्करी करने के मामले में प्रदेश का सातवां स्थान है । सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में 25000 से अधिक बच्चों की मौत इलाज के अभाव में हो गई है । अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 नवजात शिशु की मृत्यु अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई है । कोविड-19 में सेवा देने वाले कर्मचारियों को कोई प्रोत्साहन राशि या लाभ नहीं दिया गया । कोरोना काल में खर्च की गई राशि में कई मामले में भ्रष्टाचार प्रमाणित हुआ है । कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार अपने कार्यकाल में स्वस्थ सुविधाओं को बढ़ावा तो नहीं दे पाई बल्कि भाजपा द्वारा जनता को दी जाने वाली सुविधाएं भी बंद कर दी ना तो नए अस्पताल बने और ना मौजूदा अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा सके । टी एस सिंहदेव पंचायत  मंत्री के पद से  इस्तीफा दिया था उसकी जगह उन्हें  स्वास्थ्य मंत्री पद से  इस्तीफा देना था । प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों से आरक्षण छीन लिया है । भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार से सवाल भी किया है ।

Categorized in: