बलरामपुर रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) बलरामपुर रामानुजगंज जिले के 39 समिति में 32472 किसान का 44758 हेक्टेयर में लगी धान को बेचने के लिए करीब करीब सभी समितियों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है वही  पूरी खरीदी के लिए करीब 37लाख बारदाना चाहिए वर्तमान में जिले में 20 लाख बारदाना की उपलब्धता है बाकी बारदाना मिलरो एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारदाना से पूरा कर लेने का दावा किया जा रहा है।

                                               एक दिसंबर से धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है धान खरीदी 31 जनवरी तक की जाएगी। पिछले साल की तुलना इस वर्ष धान के रकबा में 5.10% की वृद्धि हुई है। खरीफ वर्ष 2019- 20 की तुलना खरीफ वर्ष 2020-21 में 5 हजार से अधिक नए किसानों का पंजीयन हुआ है वही इस वर्ष खरीदी का समय कम है ऐसे में किसानों की संख्या अधिक होने से कोरेना संक्रमण काल में दिशा निर्देशों का पालन करते हुए धान खरीदी करना बड़ी चुनौती होगी। धान बेचने से पहले टोकन लेने के लिए केंद्रों पर भीड़ इकट्ठा होगी इसलिए समितियो में  तैयारियां तेज कर दी गई है। वही कलेक्टर श्याम धावडे के द्वारा भी समितियों का सतत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। ताकि धान खरीदी 1 दिसंबर से विधिवत रूप से शुरू हो सके।

सामरी समिति में सबसे कम भंवरमाल में सबसे अधिक किसान- जिले के सहकारी समितियों में सबसे कम किसानों का पंजीयन सामरी समिति में हुआ है जहां मात्र 210 किसान है । वही सबसे अधिक भंवरमाल समिति में किसानों ने पंजीयन कराया है यहां 2716 किसानों के द्वारा पंजीयन कराया गया है।

9 उपसमितियों को  समिति बनाया गया, 2 समिति बढ़े – किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे देखते हुए 9 उप समितियों को समिति बना दिया गया है। जिसमें महावीरगंज, जिगरी, डिंडो, सरना बड़कागांव ,तातापानी महराजगंज रनहत, बसंतपुर है। वही सरना एवं भेंडरी में नया समिति बनाया गया है

खरीदी के लिए चाहिए 37 लाख बारदाना उपलब्धता है 20 लाख की- धान खरीदी के लिए 37 लाख बारदाना की आवश्यकता है परंतु 20 लाख बारदाना उपलब्ध है। जिला विपणन अधिकारी अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि मिलरो एवं पीडीएस के बारदाना से बारदाना की पूर्ति कर ली जाएगी। 

कलेक्टर श्याम धावडे ने कहा कि जिले में धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है जिले के सभी 39 समिति  में 1 दिसंबर से  विधिवत रूप से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। सभी धान खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं वहीं जिला स्तर के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।साथ ही साथ 6 उड़नदस्ता तहसील स्तर पर बनाए गए हैं। श्री धावडे ने बताया कि जिले के 13 चेक पोस्टों में विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि दूसरे प्रदेशों के धान अपने जिले में नहीं आ सके।

अपनी ऋण पुस्तिका नहीं दे किसी को कलेक्टर- कलेक्टर श्याम धावडे ने जिले के किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी श्री धावडे ने किसानों से अपील की है कि अपनी ऋण पुस्तिका बिचौलियों को धान बेचने के लिए नहीं दें।

Categorized in: