अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। बलरामपुर जिला के बरियो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत आरा में एक गाँव एक मंदिर अभियान के फलस्वरूप स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने गुडि के पास महादेव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन व शिलान्यास किया.

ज्ञात हो कि प्रदेश में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के द्वारा एक गाँव एक मंदिर अभियान चलाया गया हैं. इस उद्देश्य के तहत हर गाँव-गाँव तक मंदिर का निर्माण किया जाना हैं. इसी तात्मय में ग्राम आरा पहुच श्री जूदेव ने महादेव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया तथा इस अवसर पर कहा कि सडयंत्रकारी सक्तिया धर्मान्तरण बंद करे और हमारे जनजाति क्षेत्र में जो भी अत्याचार भोले – भाले आदिवासियों पर किया जा रहा है वह तत्काल बंद हो. गौ हत्या, लव जिहाद जैसे घीनौना खेल, आस्था के मंदिरों का तोड़ जाना, मुर्तिया चोरी होना इस ओर भी अपनेे विचारोंं को व्यक्त किया.

वहीं मुख्य अतिथि बलरामपुर धीरज सिंह देव ने भी शायराना अंदाज में अपनी बातों को युवाओं के समक्ष रखा तथा समाज हित में सदैव एक पथ पर चलने की बातें कहीं.


इस कार्यक्रम में राजकपूर, गोविंद राम भगत , परमहंस , राहुल गुप्ता, स्यामलाल ,अभिषेक मिश्रा , जितेंद्र जयसवाल ,आरा सरपंच, ककना सरपंच हरिकिशुन पैकरा ,उपेन्द्र ओमकार ,गन्धराम ,सतनाम पवले ,शिवचरण राम ,शिवनायक जयसवाल, प्रवीण अग्रवाल, संभु गुप्ता लालन गुप्ता रतनराम ,बिंदर गुप्ता ,सुशील जयसवाल, उपेन्द्र ठाकुर, प्रमोद गुप्ता ,राजू सिंह, नीलेश पैकरा, हिमान्शु श्रीवास्तव ,राहुल दास, सौरभ सिंह, सुरेंद्र गुप्ता ,सोनू गुप्ता के साथ साथ हिन्दू युवा मंच कुसमी ,शंकरगढ़ ,राजपुर के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

प्रबल सिंह जूदेव को मिल रहा भरपूर सहयोग….

विश्व हिंदू परिषद के घर वापसी अभियान के तहत इस अभियान में शामिल होकर घर वापसी करा कर लोगों के दिलों में तथा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के बाद अब उनके पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने एक गांव एक मंदिर का अभियान शुरू कर लोगों के दिलों में फिर से नई पहचान बनाने की शुरुआत की हैं. इस अभियान में प्रबल प्रताप को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं जिसे सभी वर्ग सराहनीय मान रहे हैं।

Categorized in: