बलरामपुर सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा एवं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के अभियान के तहत थाना सामरीपाठ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सामरीपाठ थाना क्षेत्र के पूर्व नक्सल प्रभावित ग्रामों से 37 नग अवैध देशी भरमार बंदूक बरामद की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार
मुखबिर की सूचना पर हुइ कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सामरीपाठ थाना क्षेत्र के ग्राम चुनचुना, पुन्दाग, भूताही और आसपास के इलाकों के कुछ ग्रामीणों के पास बड़ी संख्या में अवैध देशी भरमार बंदूकें छिपाकर रखी गई हैं। इस सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर कैम्प पुन्दाग से छानबीन शुरू की गई।
पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चला सघन तलाशी अभियान
कैम्प पुन्दाग से गांवों में लगातार सूचना एकत्र की गई और फिर विशेष टीम बनाकर गांव चुनचुना, पीपरढाबा, चरहू, भीतर चरहू, भूताही और पुन्दाग में घर-घर तलाशी ली गई। पुलिस की इस सुनियोजित कार्रवाई में कुल 37 नग देशी भरमार बंदूकें बरामद की गईं। वहीं
ग्राम चुनचुना: 14 बंदूक
ग्राम चरहू: 8 बंदूक
ग्राम भूताही: 8 बंदूक
ग्राम पीपरढाबा: 3 बंदूक
भीतर चरहू: 2 बंदूक
ग्राम पुन्दाग: 2 बंदूक
बुरामत किया गया

सुरक्षा के नाम पर रखा गया था हथियार

पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ये हथियार उन्होंने खेतों की रक्षा और जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु वर्षों से रखे थे। हालांकि इनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, इसलिए सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Categorized in: