LIC Share Price: सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के शेयर अपट्रेंड में हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 690 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में लगातार 4 दिन से तेजी बनी हुई है। बीमा कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 754.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 530.20 रुपये है।

7 महीने के हाई पर पहुंचे LIC के शेयर
सरकारी बीमा कंपनी LIC के शेयर बुधवार 6 सितंबर को 27 जनवरी 2023 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को आई तेजी के बाद एलआईसी (LIC) के शेयर 52 हफ्ते के लो लेवल से 30 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। बीमा कंपनी के शेयर 29 मार्च 2023 को अपने 52 हफ्ते के लो लेवल 530.20 रुपये पर थे। एलआईसी का मार्केट कैप 4,31,335 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

अभी IPO प्राइस से नीचे हैं कंपनी के शेयर
एलआईसी (LIC) के शेयर अभी अपने IPO प्राइस से काफी नीचे हैं। एलआईसी के शेयरों का प्राइस बैंड 902-949 रुपये था। बीमा कंपनी के शेयर 949 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट हुए थे। हालांकि, एलआईसी की लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश किया था। कंपनी के शेयर बीएसई में 867.20 रुपये पर लिस्ट हुए थे। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयर 872 रुपये पर लिस्ट हुए थे। कंपनी का आईपीओ टोटल 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Categorized in: