कोरिया। खरवत चौक के पास 23 जुलाई की रात नेशनल हाईवे-43 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई, इनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। मामला चरचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तीनों एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर बैकुंठपुर से चरचा की ओर घर लौट रहे थे। तभी रात 1 बजे ट्रक की टक्कर से वे सड़क किनारे फेंका गए। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था, सिर फटने से उनकी जान चली गई।

बताया जा रहा है तीनों सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत बैकुंठपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना रात 1 बजे की है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। कुछ दूरी पर उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

मृतकों के नाम:- एकता खाखा आनी (14 वर्ष) रामपुर, अमित चेरवा (21 वर्ष) बांधपारा, आशीष रूपनगर, चरचा है। हादसे में मृत दो युवक चरचा के बांधपारा इलाके के रहने वाले थे। एक युवक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। लड़की की पहचान बैकुंठपुर जिले के रामपुर निवासी एकता खाखा के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन बैकुंठपुर हास्पिटल पहुंचे।

हादसे में बाइक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस द्वारा ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है।

Categorized in: