कोरिया (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरोना वायरस से संक्रमित लगातार मिल रहे मरीजों को देखते हुए कोरिया कलेक्टर ने 3 दिन के लिए संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र बैकुंठपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है ! कलेक्टर कोरिया ने संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र को 4 अगस्त 2020 से 6 अगस्त 2020 के रात्रि 12:00 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है ! इस अवधि में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष सभी प्रतिष्ठान व परिवहन कार्य बंद रहेगा ! 3 दिन के लिए कोरिया जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं ! मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले में अब तक 134 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ! 30 जुलाई 2020 को 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए जबकि 1 अगस्त 2020 को दो और 2 अगस्त 2020 को 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं ! जिसको देखते हुए संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कोरिया कलेक्टर ने 4 अगस्त 2020 से 6 अगस्त 2020 के रात्रि 12 बजे तक के लिए बैकुंठपुर नगर पालिका के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है ! इस अवधि में निजी बसें, टैक्सी, ई-रिक्शा, रिक्शा, बसें आदि का संचालन पूर्णतया बंद रहेगा ! केवल आवश्यक सेवाओं पर ही छूट रहेगी !

Categorized in: