राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में प्रेमी ने अपने से दोगुने उम्र की शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी है। पैसे के लेनदेन को लेकर वैलेंटाइन-डे के अगले दिन प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार सुबह युवक भिलाई से रायपुर पहुंचा था। यहां पैसों को लेकर उसका अपनी प्रेमिका से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुर्रा भट्टी लोधीपारा इलाके में प्रेमिका इमराना का घर है। आरोपी मोहम्मद सुल्तान (22 वर्ष) और इमराना (42 वर्ष) के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात करीब दो-ढाई साल पहले बिरयानी सेंटर में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी, जो आगे चलकर प्रेम संबंधों में बदल गई। युवक की दुकान भिलाई में स्थित है।

प्रेमिका की हत्या।
बुधवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका के घर गुढ़ियारी पहुंचा। यहां उसने इमराना से अपने पुराने पैसों की मांग की और नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद युवक ने बताया कि वह पिछले 8 महीनों से अपना बिरयानी सेंटर चला रहा है, लेकिन इस बिजनेस में उसे नुकसान हो गया, जिसके चलते उसे रुपयों की बहुत जरूरत थी, मगर प्रेमिका ने उसे रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने धक्का-मुक्की के बाद महिला को धकेलकर गिरा दिया। उसके बाद चाकू से उसका गला रेत दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गुढ़ियारी थाना इलाके की घटना।
आरोपी को गुढ़ियारी पुलिस की टीम ने तत्काल ही घटनास्थल से दबोच लिया। मृतक महिला इमराना के दो बच्चे भी हैं। जिनमें से एक की शादी की बात को लेकर महिला उत्तर प्रदेश गई हुई थी। कुछ ही दिनों पहले वो वहां से लौटी है। वहीं महिला का पति एक बच्ची को लेकर नारायणपुर के मेले में गया हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

प्रेग्नेंट युवती की हत्या, बेडरूम में मिली लाश

एक महीने पहले बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रेगनेंट युवती की हत्या कर दी गई थी। शादीशुदा युवती की खून से लथपथ लाश बेडरूम में बिस्तर पर पड़ी मिली थी। युवती का पति वारदात वाली रात को नागपुर चला गया। जानकारी के अनुसार, इंदु चौक निवासी पीटर सिंह पैर से दिव्यांग है। वह चौक के पास ही दाबेली बेचकर अपने परिवार चलाता है। वह घर में अपनी पत्नी सत्या सिंह (21) और अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसकी पत्नी सत्या सिंह गर्भवती थी, लेकिन अचानक उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। इस घटना के बाद से युवती का पति पीटर सिंह गायब है।

शादीशुदा गर्लफ्रेंड की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

धमतरी जिले के मगरलोड तहसील ऑफिस के सामने दिसंबर 2022 में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। प्रेमिका रेशमी साहू (26 वर्ष) शादीशुदा थी, हालांकि पति के छोड़ देने के बाद वो अपने मायके मगरलोड में आकर रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, रेशमी साहू वार्ड क्रमांक 15 मथुरा नगर मगरलोड में रहती थी। वहां वो जीवनयापन के लिए चाय की दुकान लगाती थी। उसकी चाय की दुकान में खिसोरा के रहने वाले शत्रुघ्न साहू का आना-जाना था। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और उनमें प्रेम संबंध बन गया। इस बीच शत्रुघ्न को अपनी प्रेमिका रेशमी के चरित्र पर संदेह करने लगा। उसे लगता था कि उसका अवैध संबंध अन्य लोगों के साथ भी है। इसे लेकर दोनों के बीच धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड के सिर पर रॉड से अटैक

दुर्ग जिले में 2 हफ्ते पहले ब्रेकअप से नाराज युवक ने अपनी प्रेमिका के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। उसने रॉड से युवती के सिर पर वार किया। जब बेहोश होकर वो सड़क पर गिर गई, तो युवक अपने दोस्त के साथ वहां से फरार हो गया। पुरानी भिलाई पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरा फरार हो गया था। भिलाई तीन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भारती साहू (22 साल) ग्राम शिवपुरी जामुल की रहने वाली है। वह अखरोड़ी शिवपुरी निवासी करण देवांगन से प्यार करती थी। एक सप्ताह पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद भी करण युवती का पीछा नहीं छोड़ रहा था। वह उस पर रिश्ता रखने के लिए दबाव बना रहा था।

Categorized in: